राजद के पूर्व विधायक नीरज यादव का ह्रदयगति रुकने से हुआ आकस्मिक निधन, राजद परिवार में शोक की लहर

आपको बता दे की कटिहार जिले के बरारी विधानसभा क्षेत्र से राजद के पूर्व विधायक नीरज यादव की हृदयगति रुकने से आकस्मिक निधन हो गयी। तबियत खराब होने के कारन उनका इलाज पूर्णिया के मैक्स 7 अस्पताल में चल रहा था। जहां मंगलवार को उन्होंने अंतिम सास ली। निधन की खबर सुन पुरे राजद परिवार में शोक की लहर है। बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि बरारी के पूर्व विधायक, पार्टी के समर्पित, जुझारू, और कर्मठ युवा नेता नीरज यादव के हदयघात के कारण असामायिक निधन की खबर सुन निःशब्द हूँ।

स्वर्गीय नीरज यादव

ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे तथा इस मुश्किल घड़ी में परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे। आपको बता दें की नीरज यादव बरारी विधानसभा क्षेत्र से राजद की टिकट पर 2015 में निर्वाचित हुए थे।

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव

लेकिन 2020 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में कटिहार जिले के बरारी विधानसभा सीट पर जेडीयू के उम्मीदवार बिजय सिंह ने जीत हासिल की। उन्होंने आरजेडी के उम्मीदवार नीरज यादव को 10438 वोटों के अंतर से हरा दिया था। हालाँकि राजद के लिए नीरज यादव इलाके में काफी सक्रिय नेता थे। उनके अचानक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *